प्रतिभा सिंह ने ग्राम पंचायतों व नगर निकाय उप चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत पर दी बधाई 

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने ग्राम पंचायतों व नगर निकाय उप चुनावों में अधिकतर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की शानदार जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी विजयी प्रत्यशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

 प्रदेश में ग्राम पंचायतों व नगर निकायों के उप चुनावों में  शानदार प्रदर्शन पर पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा है कि किसी भी राजनीतिक दल के लिये पार्टी कार्यकर्ता बहुत ही महत्वपूर्ण व अहम है जिसके बगैर पार्टी की कोई भी जीत संभव नहीं है। उन्होंने कहा है प्रदेश में गत विधानसभा चुनावों में पार्टी कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम से ही  कांग्रेस की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि अब अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहने वाली है। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह जीत के इसी मनोबल के साथ आगे बढ़ते हुए लोकसभा चुनावों में पार्टी  की जीत के लिये एकजुट होकर अभी से मैदान में डट जाएं।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस  एक राजनेतिक दल के साथ साथ एक ऐसी विचारधारा है जो समाज के हर व्यक्ति के अधिकारों के लिए बगैर किसी धर्म,डर भय के समानता का अधिकार का सरंक्षण करती है । उन्होंने भाजपा  पर द्वारा देश मे साम्प्रदायिक व ध्रुवीकरण की राजनीति को बढ़वा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा आज देश के लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं के अधिकारों का हनन करते हुए उन्हें कमजोर करने की पूरी कोशिश की जा रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा की जन विरोधी नीतियों  बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ एक जुट होकर आगे आने का आह्वान करते हुए कहा है कि देश भाजपा के कुशासन से परिवर्तन के दौर में चल पड़ा है। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों से इसकी शुरुआत हो चुकी है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी ओर देश को भाजपा की तानाशाही सरकार से मुक्ति मिलेगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed