शिमला: कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद; श्रद्धांजलि दी

शिमला: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी की पुण्य तिथि पर आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिंवगत प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. इन्दिरा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया और देश की एकता व अखण्डता को कायम रखने के लिए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल को भी उनकी जयंती पर स्मरण किया और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें कार्यक्रम दी गई। कांग्रेस नेताओं ने देश के प्रति सरदार पटेल के योगदान को याद किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामत्री (संगठन) रजनीश किमटा, महासचिव प्रशासन यशवन्त छाजटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व विधायक व उपाध्यक्ष आदर्श सूद, केहर सिंह खाचीए विनीत गौतम, आनन्द कौशल, देवेन्द्र बुशेहरी, चन्द्र प्रभा नेगी, यशपाल तनैईक, अनिता वर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, नगर निगम शिमला के महापोर सुरेन्दर चौहानए पार्षद शीनम कटारियाए अश्वनी सूदए राज कुमार शर्माए गीतांजली भागडाए जिला शिमला ग्रामीण महिला अध्यक्ष वनिता वर्माए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोती लाल देरताए कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा, प्रदेश कांग्रेस सचिव वेद प्रकाश ठाकुर, चन्द्र मोहन ठाकुर, बलदेव ठाकुरए जितेन्द्र ठाकुर, रिपना कलसाईकए उषा मेहताए ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश ठाकुरए निर्मला शर्माए गीता चौहान सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed