हिमाचल: मुख्यमंत्री सुक्खू की बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में भर्ती

टेस्ट की रिपोर्ट सामान्य

हिमाचल: प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत खराब हुई है। सीएम को शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आधी रात के बाद सीएम को अस्पताल लाया गया और फिर उन्हें भर्ती किया गया है। फिलहाल, उनकी सेहत ठीक है और चिंता वाली कोई बात नहीं है। अस्पताल में डाक्टरों ने उनका अल्ट्रासाउंड व कुछ अन्य टेस्ट करवाएं हैं। टेस्ट की रिपोर्ट सामान्य है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। डॉक्टरों ने उनकी सभी मेडिकल जांच की है और रिपोर्ट सामान्य हैं।

आईजीएमसी के एमएस डॉ. राहुल राव ने बताया कि पेट में इन्फेक्शन के कारण मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को देर रात करीब 2 बजे इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में भर्ती कराया गया। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सामान्य है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। उनकी सभी मेडिकल जांच की है और रिपोर्ट सामान्य हैं। उन्हें हमने निगरानी में रखा है और आगे की जांच कर रहे हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed