मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार जन हित के कार्यों को बखूबी कर रही – प्रतिभा सिंह

शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह संकट की इस घड़ी में राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा है कि न तो केंद्र सरकार से इस आपदा से निपटने में कोई मदद कर रही है और न ही प्रदेश के भाजपा नेता।
मण्डी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा चौक पर आपदा से प्रभावित लोगों की समस्यों को सुनने के बाद सभा को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार आपदा से प्रभावित सभी लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के साथ साथ मण्डी में जितने विकास कार्यो को किया वह अपने आप मे एक रिकार्ड है।
मण्डी को आई आई टी,मेडिकल कालेज,जवाहरलाल नेहरु इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ साथ मण्डी को केंद्रीय जोन का दर्जा दिया था। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह को हमेशा याद रखा जाएगा।
प्रतिभा सिंह ने पूर्व भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने मण्डी के लोगों को गुमराह  किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में मण्डी जिला में कांग्रेस को वह जनमत नहीं मिला जिसकी वह हकदार थी।  उन्होंने कहा कि बावजूद इसके प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार जन हित के कार्यों को बखूबी कर रही है।
प्रतिभा सिंह ने लोगों का आह्वान किया कि देश मे अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह अब कोई भूल न करें और कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने सभी वादों को चरणबद्ध ढंग से पूरा करेगी।
इस दौरान पूर्व मंत्री प्रकाश  चौधरी ने कहा कि उन्होंने वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से उन्होंने बल्ह क्षेत्र में अथाह विकास कार्य किये। बल्ह में एसडीएम कार्यालय व आईटीआई भी वीरभद्र सिंह ने ही दिया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी किसी से कोई भेदभाव नहीं किया। उन्होंने कहा कि गत विधानसभा चुनावों में भले ही उन्हें सफलता नहीं मिली बाबजूद इसके वह क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के प्रति हमेशा समर्पित रहेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed