शिमला: मिड डे मील वर्करज ने मांगों को लेकर किया विधानसभा का घेराव

शिमला: प्रदेश के मिड-डे मील कर्मियों  ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को विधानसभा का घेराव किया। कर्मचारियों ने विधानसभा के बाहर जमकर नारेबाजी भी की। मिड-डे मील वर्कर संघ की महासचिव हीमी देवी ने बताया कि कर्मचारियों को केवल 3500 रुपए वेतन मिल रहा है। वह भी पिछले 5 महीनों से बकाया है। वे सरकार से सवाल पूछने विधानसभा पहुंचे हैं। मिड-डे मील कर्मचारी कम से कम 375 रुपए की दिहाड़ी के हिसाब से वेतन मांग रहे हैं। इसके अलावा उनकी मांग है कि उन्हें 10 माह के बजाय पूरे साल का वेतन मिले। हीमी देवी ने कहा कि इस मामले में हाईकोर्ट का फैसला भी उनके पक्ष में आया है। इसके बावजूद सरकार ने कर्मचारियों को सालभर का वेतन देने पर कोई विचार नहीं किया है। उल्टे कर्मचारियों को 5 माह से वेतन ही नहीं मिला है।

हिमी देवी ने कहा कि सरकार MDM कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। इससे 15 से 20 सालों तक स्कूलों में सेवाएं दे रहे MDM  वर्कर बेरोजगार हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से छंटनी रोकने, मानदेय जारी करने, सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर छुटि्टयां देने की मांग की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed