हिमाचल: मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 करोड़ रुपये का अंशदान

शिमला : हंस फाउंडेशन दिल्ली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप कपूर ने आज यहां फाउंडेशन की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि का चेक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान से संकट की घड़ी में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने दानी सज्जनों से इस कोष में उदारतापूर्वक योगदान देने का आग्रह किया।

बंधन एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 02 लाख 11 हज़ार 111 रुपये का चेक भेंट किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed