हिमाचल: प्रदेश में मौसम के खराब होने के आसार

कुल्लू : गड़सा घाटी में फटा बादल…

हिमाचल : प्रदेश के कुल्लू जिले की गड़सा घाटी में मंगलवार सुबह करीब 4 बजे बादल फटने से पंचानाला और हुरला नाला में बाढ़ आ गई। इससे पांच मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि 15 को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। तीन पुल भी बाढ़ में बह गए हैं। इसके साथ ही भुंतर-गड़सा मनियार सड़क मार्ग भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई है। सरकारी व निजी भूमि को नुकसान के साथ ही कुछ मवेशी भी बह गए हैं। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार भुंतर मौके के लिए रवाना हुए। वहीं गड़सा घाटी में बादल फटने के बाद हुरला और पंचानाला में आई बाढ़ के बाद लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। हालांकि, बादल फटने की घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed