शिमला: कोटखाई में चलती कार पर गिरा पेड़; एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

शिमला : शिमला जिले के कोटखाई बाईपास पर  कार के ऊपर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल का कोटखाई अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार दोपहर करीब एक बजे पेश आया, जब कार नंबर एचपी 63ए 2007 कोटखाई बस स्टैंड की ओर से एनएच 705 की की ओर जा रही थी। इसी बीच गाड़ी पर देवदार का पेड़ गिर गया। इससे कार पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में दो व्यक्ति सवार थे। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस की दी।

लोगों के सहयोग से घायलों को गाड़ी से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल कोटखाई पहुंचाया गया। यहां बालकृष्ण (52) पुत्र पूर्ण सुख गांव निवासी सरनधार (कोटखाई) की मौत हो गई है जबकि राजेश्वर (54) पुत्र दयाल गांव सरनधार (कोटखाई) गंभीर रूप से घायल है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed