शिमला: महिला मंडल बनूटी व एनजीओ हेल्पिंग हैंड के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

शिमला: नेहरू युवा केन्द्र शिमला द्वारा महिला मंडल बनुटी व एनजीओ हेल्पिंग हैंड के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में हेल्पिंग हैंड एनजीओ के कार्यक्रम समन्वयक  मति सुनीता देवी और महिला मंडल की प्रधान  सुनीता उपास्थित रही। साथ ही नेहरू युवा केंद्र शिमला के युवा स्वयं सेवी किरण शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुई।
इस कार्यक्रम में महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और लगभग 25 पौधे लगाए गए। इसमें महिला मंडल की 37 महिलाओं ने भाग लिया। उन्हें भारत सरकार के अभियान मेरी लाइफ से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
यह जानकारी नेहरु युवा केंद्र शिमला की जिला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा ने दी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed