दिवाली के दिन 4 बजे के बाद नहीं चलेंगी HRTC की बसें

  • यात्री एचआरटीसी बसों की जानकारी कंट्रोल नंबर 0177 2656326 पर ले सकते हैं

शिमला: दिवाली के दिन एचआरटीसी की लोकल बसें शाम चार बजे के बाद नहीं चलेंगी। चार बजे के बाद परिवहन निगम के कर्मचारी भी दिवाली मनाएंगे। बता दें कि बुधवार को रूट पूरा करने के बाद बसें रोक दी जाएंगी। गुरुवार को बसों की आवाजाही तय समय पर ही होगी। यात्री एचआरटीसी बसों की जानकारी कंट्रोल नंबर 0177 2656326 पर ले सकते हैं। गौरतलब है कि विभाग ने निर्णय लिया है कि दिवाली के दिन केवल 4-5 बजे तक ही शहर में बसें चलेंगी। वहीं, लॉन्ग रूट वाली बसें सवारियों को गंतव्य तक पहुंचाएगी। इसके अलावा जहां 40 से अधिक सवारियां होंगी वहां ऑन डिमांड बसें चलाई जाएंगी। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक देवा सेन नेगी ने बताया कि लॉन्ग रूट्स पर बसें एक बजे के बाद और लोकल रूट पर चार बजे के बाद बंद कर दी जाएंगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *