मधुमेह से पीड़ित कोविड संक्रमित मरीजों के लिए दिशा-निर्देश जारी

हिमाचल: डॉक्टरों ने 45 मिनट की पैनडाउन स्ट्राईक करने का लिया निर्णय

हिमाचल: प्रदेश चिकित्सक संघ संयुक्त संघर्ष समिति (जिसमें प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के शिक्षक चिकित्सक संघ, हिमाचल प्रदेश चिकित्सक संघ एवं सभी रेजिडेंट डॉक्टर संघ सम्मिलित है) की आपात बैठक बुधवार सुबह हुई। इसमें सर्वसम्मति से पेन डाउन स्ट्राइक की अवधि को आधा करने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से 3 जून को होने वाली बैठक तक डॉक्टरों ने पेन डाउन स्ट्राइक का समय आधा कर दिया है। बुधवार से सुबह 9:30 बजे से 10:15 बजे तक पेन डाउन स्ट्राइक कर एनपीए बंद होने का विरोध किया गया। संघर्ष की आगामी रणनीति अब 3 जून को बनाई जाएगी। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के आश्वासन के बाद संयुक्त संघर्ष समिति ने पैन डाउन स्ट्राइक का समय कम किया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed