पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए शिमला पहुंचे राहुल गांधी, दी श्रद्धांजलि

शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह के अंतिम दर्शनों के लिए शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में जन सैलाब उमड़ पड़ा। पुलिस ने सुरक्षा कांग्रेस कार्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी राजीव भवन में वीरभद्र सिंह  को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने फूलों की माला अर्पित करने के बाद पार्थिव शरीर की परिक्रमा की। उन्होंने पार्टी कार्यालय में कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह का ढांढस बंधाते हुए उन्हें सांत्वना दी। करीब 15 मिनट तक वह पार्टी कार्यालय में मौजूद रहे।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *