ताज़ा समाचार

सिरमौर : कार खाई में गिरी, दंपती सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

हिमाचल: सिरमौर के लनाचेत-राजगढ़ मार्ग पर पबौर के पास मंगलवार को एक सड़क हादसे में दंपती सहित चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार  मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे खैरी-लानाचेता मार्ग में पबौर के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कमल राज(40), जीवन सिंह (63) व उसकी पत्नी सुमा देवी (54) निवासी गांव फग्गू दाहन (राजगढ़) व रेखा (25) निवासी थनोगा राजगढ़ के रूप में हुई है। हादसे में एक ही गांव के हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतकों में तीन एक ही गांव के रहने वाले थे।

 मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज प्रातः जिला सिरमौर के लनाचेत-राजगढ़ मार्ग पर पबौर के पास वाहन दुर्घटना में चार व्यक्तियों के निधन पर शोक प्रकट किया है।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता के निर्देश दिए।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed