शिमला: रिज मैदान पर 1 जून को रेड क्रॉस मेला, पहाड़ी व्यंजन सहित होगी कई गतिविधियां

हिमाचल: प्रदेश राज्य रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की बैठक आज यहां राज्य रेड क्रॉस भवन छोटा शिमला में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता सचिव राज्यपाल एवं महासचिव हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस राजेश शर्मा ने की।
उन्होंने बताया कि एक दिवसीय वार्षिक रेड क्रॉस मेला 1 जून को रिज मैदान पर आयोजित किया जाएगा और इस मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल स्थापित किए जाएंगे जिसमें पहाड़ी व्यंजन सहित अन्य गतिविधियां होगी और इनसे अर्जित आय रेड क्रॉस फंड में दी जाएगी।
उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया की वह इस मेले में बढ़-चढ़कर भाग लें और निर्धन एवं शोषित वर्ग के लोगों की मदद कर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दें।
सचिव राज्यपाल ने जानकारी दी की शीघ्र ही छोटा शिमला रेड क्रॉस भवन में फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध होगी।
जिला रेडक्रॉस मानद सचिव डॉ किमी सूद ने बैठक का संचालन किया और संस्था की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
बैठक में सदस्य राष्ट्रीय प्रबंधन समिति रेडक्रॉस डॉ साधना ठाकुर, आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ राहुल राव, विभिन्न विभागों के आला अधिकारी एवं रेड क्रॉस के सदस्य उपस्थित रहे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed