कैबिनेट मंत्री बोले- नगर निगम शिमला के चुनाव में कांग्रेस की जीत सरकार के कामों पर जनता की मोहर

शिमला: नगर निगम शिमला में 24 वार्डों में जीत के बाद शुक्रवार को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने एक संयुक्त कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने शिमला की जनता का आभार जताने के साथ ही विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया है।

कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान और रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावी जीत की हैट्रिक लगा ली है। अब चौका लगाने की तैयारी है। मण्डी संसदीय सीट सहित फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट के उपचुनाव से कांग्रेस की जीत का सिलसिला शुरू हुआ। विधानसभा चुनाव में दूसरी जीत मिली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह तीसरी जीत है। सरकार बनने के बाद यह पहला चुनाव था, जिसमें लोगों ने जो जनादेश दिया है, यह पहली बार हुआ है कि इतना बड़ा जनादेश मिला है। ये सरकार के कामों पर जनता की मुहर है। पूर्व सीएम ने इस जनादेश को ऑर्गेनिक नहीं है। ऑर्गेनिक का मतलब कांग्रेस पार्टी यही निकाल पाई है कि यह शिमला की जनता का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की जनता का वोट है। बीजेपी हार को पचा नहीं पाई है। उन्होंने कहा कि हार के डर से ही भाजपा नेताओं ने बौखलाहट में आकर ईवीएम पर भी सवाल उठाए। मंत्रियों ने कहा कि कांग्रेस ने एकजुटता से चुनाव लड़ा। सरकार के अच्छे कामों को देखकर जनता ने कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed