शिमला की जनता ने हम पर भरोसा जताया है जिस पर हम खरा उतरेंगे – सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला नगर निगम चुनाव में शानदार जीत पर खुशी जताई है। सीएम सुक्खू ने कहा कि वे जनता का धन्यवाद करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि शिमला की जनता ने हम पर भरोसा जताया है जिस पर हम खरा उतरेंगे। सीएम सुक्खू ने बीजेपी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आप जनता को ज्यादा दिन तक ठग कर नहीं रख सकते। वहीं, सीएम सुक्खू ने कार्यकर्ताओं का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed