हिमाचल: कुलदीप सिंह पठानिया से मिले गोवा विधान सभा के अध्यक्ष, ई-विधान प्रणाली पर की चर्चा 

शिमला:गोवा विधान सभा की Legislators Forum समिति रमेश बी. तावड़कर अध्यक्ष गोवा विधान सभा की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय पहुंची जिसमें पूर्व विधान सभा सदस्य विकटर गोनसलेवस, मोहन अमशेखर, सदानन्द मलिक, उल्लास असनोडकर, धर्मा चौदान्कर, विष्णु प्रभु,  फारेल फरटाडो, सचिव गोवा विधान सभा तथा अन्य अधिकारियों भी मौजूद थे। Legislators Forum Committee ने  विधान सभा सचिवालय में हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  से मुलाकात की। इस अवसर पर   पठानिया ने गोवा विधान सभा के माननीय अध्यक्ष को शॉल व टोपी,  समिति सदस्यों तथा सचिव, गोवा विधान सभा को टोपी व मफलर पहनाकर सम्मानित किया

  गौरतलब है कि गोवा की Legislators Forum Committee पिछले कल से हिमाचल प्रदेश राज्य के अध्ययन प्रवास पर हैं। गोवा विधान सभा अध्यक्ष तथा Legislators Forum समिति ने आज विधान सभा सचिवालय में  पठानिया  के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।इस अवसर पर समिति  से चर्चा करते हुए पठानिया  ने कहा कि हि. प्र. विधान सभा भारत वर्ष की  पहली उच्च तकनीक युक्त पेपर-लैस विधान सभा है।  पठानिया ने कहा कि इसका शुभारम्भ 4 अगस्त, 2014 को किया गया तथा इसे हम निरन्तर आगे बढ़ाते गये। उन्होंने कहा कि अब हम ई-निर्वाचन क्षेत्र प्रबन्धन तथा ई-समिति व विधायकों के लिए मोबाईल ऐप जैसी आधूनिक ई-प्रणाली पर कार्य कर रहे है।

   पठानिया  ने कहा कि जहाँ ई-निर्वाचन क्षेत्र प्रबन्धन के जरिये विधायक सरकार, अधिकारियों तथा जनता से सीधे संवाद कर सकेंगे वही यह भी जान सकेंगे  की विकास कार्यों में कितनी प्रगति हुई है तथा कहां कार्य रूका है। उन्होंने कहा कि विधायक मोबाईल ऐप के जरिये विधान सभा की कार्यवाही तथा विधान सभा की कार्य सूची देख सकेंगे।

बैठक उपरान्त सिमिति ने सदन का भी अवलोकन किया। पठानिया ने उन्हें विधान सभा की कार्य प्रणाली सदन का इतिहास तथा सदन के अन्दर की व्यवस्थाओं की जानकारी दी तथा पेपर लैस विधान सभा की कार्यशैली तथा क्रिया क्लापों बारे भी अवगत करवाया। पठानिया ने कहा कि ई-विधान प्रणाली एक पर्यावरण मित्र प्रणाली है जहां हजारों वृक्ष कटने से बचे है वहीं कागज की बेहताशा बचत हुई है । इसके अतिरिक्त कार्य में दक्षता तथा पादर्शिता भी आई है । इस अवसर पर पठानिया ने हिमाचल प्रदेश के माननीय विधायकों को ई- विधान प्रणाली अपनाने के लिए धन्यवाद दिया तथा कहा कि सभी के प्रयासों से यह सम्भव हो पा रहा है। 

 इस अवसर पर पठानिया ने निदेशक सूचना प्रोद्योगिकी विधान सभा संदीप शर्मा को अध्यक्ष गोवा तथा Legislators Forum Committee सदस्यों  को ट्रेनिंग रूम मे विस्तार जानकारी देने के निर्देश भी दिये।

   इस अवसर पर अध्यक्ष, गोवा रमेश बी.तावड़कर तथा  Legislators Forum Committee सदस्यों  व सचिव, गोवा विधान सभा ने ई-विधान प्रणाली तथा ई-निर्वाचन क्षेत्र प्रबन्धन के लिए हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को बधाई दी तथा सदन के रख रखाव  की भरपूर प्रशंसा भी की। गोवा विधान सभा अध्यक्ष ने  कुलदीप सिंह पठानिया को गोवा आने का निमंत्रण भी दिया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed