इंदौर मंदिर हादसे में अबतक 36 लोगों की मौत..

रांचीः मध्य प्रदेश में इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी पर हुए बड़े हादसे में 36 लोगों की जान चली गई। वहीं 20 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनका इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गलानी पर गैर इरादतन हत्या केस दर्ज किया गया है। बता दें, आर्मी और प्रशासन द्वारा देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें रात के 12 बजे से 1.30 तक बावड़ी से 16 लाशें और निकाली गई। वहीं आज सुबह भी टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन दोबारा शुरू किया गया। इस बीच टीम ने मंदिर की दीवार और बाव़ी की स्लैब तोड़ी. आज दोपहर करीब 12 बजे 53 साल के एक व्यक्ति का शव बावड़ी से बाहर निकाला गया।

बता दें, इस मामले को लेकर एक बड़ी लापरवाही सामने भी आई है। बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर के बावड़ी को लेकर इलाके के लोगों ने खुलासा किया है कि मंदिर प्रबंधन ने इस बावड़ी को भराव किए बिना ही पैक करा दिया था और उसके ऊपर से गर्डर और फर्शियां डाल दीं, उसके बाद ऊपर से टाइल्स लगा दी थी। जिसके कारण वहां बैठे लोगों को यह पता भी नहीं चला। कि वे सभी बावड़ी पर बैठे है। हादसे के बाद मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गलानी पर गैर इरादतन हत्या केस दर्ज किया गया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed