चंबा : खेल-खेल में दरवाजे का परदा गले में फंसा, 11 साल के बच्चे की मौत

चंबा : चंबा जिले में 11 साल के बच्चे की परदा गले में फंसने से मौत हो गई। जिला चंबा की चुराह तहसील के लेहडुई गांव में रविवार देर शाम को यह घटना हुई। 11 साल का लेखराज पुत्र रमेश कुमार घर के दरवाजे के परदे के साथ खेल रहा था। इस बीच परदा उसके गले में लिपट गया। इससे उसका दम घुटने लगा और वह बेहोश हो गया। बताया जा रहा है कि घर वालों ने बच्चे को अचेत अवस्था में देखा तो तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। जिस समय लेखराज खेल रहा था तो उस समय घर वाले दूसरे कमरे में थे। पर्दा गले में लिपट जाने की वजह से लेखराज के मुंह से आवाज तक नहीं निकली, जिसके चलते घरवालों को इस बारे में पता नहीं चला।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed