हिमाचल: प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति और कृषि विज्ञान केंद्र मण्डी टीम ने नेकराम शर्मा को किया सम्मानित

हिमाचल: कृषि क्षेत्र में प्रदेश के मण्डी जिले के नेक राम शर्मा को पद्मश्री के लिए चयनित होने पर नेकराम शर्मा को कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति डॉ. हिरेंद्र कुमार चौधरी और कृषि विज्ञान केंद्र मण्डी स्थित सुंदरनगर की टीम द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।

नेकराम शर्मा ने हिमाचल में नौ अनाज पारंपारिक फसल प्रणाली को उन्होंने पुनर्जीवित किया है वह प्रेरणादायक है । नेकराम शर्मा प्राकृतिक खेती के अंतर्गत गेहूं, मक्खी, बाजरा, जौ, सब्जियों और आम की पैदावार करते हैं। पूरे देश में 91 व्यक्तियों को पद्मश्री प्राप्त हुआ और हिमाचल से एक पद्मश्री प्राप्त होना हिमाचल के लिए गौरव का विषय है। प्राकृतिक खेती के माध्यम से पानी के उपयोग में 50% की कटौती होती है और वही भूमि की ऊर्जा बढ़ती है। नेकराम शर्मा स्थानीय स्वदेशी बीजों का उत्पादन कर 6 राज्यों में 10000 से अधिक किसानों को बिना किसी शुल्क के वितरित कर इस खेती को अन्य प्रदेशों में भी बढ़ावा दे रहे हैं। प्राकृतिक खेती से देश, प्रदेश और जनता को अनेकों लाभ प्राप्त होते हैं, नेकराम शर्मा ने भी अपने अद्भुत परिश्रम से इस खेती को हिमाचल प्रदेश में नई दिशा दी है और पूरे देश के लिए प्रेरणास्त्रोत बनकर उभरे हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed