हिमाचल: सत्ती बने छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित धरना, प्रदर्शन व बयानबाजी हताशा व निराशा का परिचायक : सती

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सती ने नेशनल हैराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट की कार्यवाही के विरूद्ध प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित धरना, प्रदर्शन व बयानबाजी को हताशा व निराशा का परिचायक बताया है। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे सोनिया व राहुल गांधी को बचाने की कोशिश में जुटी कांग्रेस आज राष्ट्र की न्यायिक प्रक्रिया का अपमान करने में तुल गई है। परन्तु कांग्रेस पार्टी यह भूल रही है कि 5000 करोड़ रू. के भ्रष्टाचार में संलिप्त सोनिया व राहुल गांधी के सच का निर्णय अदालत करेगी न कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित धरने या प्रदर्शन।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उपर से नीचे तक भ्रष्टाचार के रंग में रंगी कांग्रेस पार्टी नेताओं ने परम्परा बना ली है कि स्वयं के द्वारा किए भ्रष्टाचार का पर्दाफाश होने पर भाजपा पर दोषारोपण कर दो। केन्द्र से लेकर प्रदेश तक के कांग्रेसी नेता इसी परिपाटी का पालन कर रहे हैं, फिर चाहे सोनिया व राहुल गांधी का भ्रष्टाचार हो या फिर वीरभद्र सिंह और उनके परिवार का। कांग्रेस पार्टी चाहती है कि वह सरेआम भ्रष्टाचार भी करे और उनके विरूद्ध कोई कार्यवाही भी न हो। नेशनल हैराल्ड के मामले में मां, बेटा 5000 करोड़ रू. की सम्पति हड़प कर गए हैं और विडम्बना यह है कि उनके विरूद्ध कोई कार्यवाही करने के बजाए कांग्रेसी नेता इसे राजनैतिक द्वेष से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। राजनैतिक प्रतिशोध के कांग्रेसी आरोप न केवल हास्यास्पद है बल्कि आवाम के सामने भ्रष्टाचार पर उनके दोगले रवैये का पर्दाफाश भी कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सती ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह सुखू से प्रश्न करते हुए कहा कि वह बताएं कि कांग्रेसी नेता देश के न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान क्यों नहीं कर रहे हैं? क्या न्यायिक प्रक्रिया आम आदमी व गरीबों के लिए ही है? क्या कांग्रेस अध्यक्षा व उपाध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री न्यायिक प्रक्रिया से ऊपर हैं? अगर ऐसा नहीं है तो कोर्ट की कार्यवाही पर व्यर्थ का हल्ला गुल्ला क्यों मचाया जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष प्रदेश पुलिस प्रशासन के राजनैतिकरण की भी कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि पुलिस आज कांग्रेस के हाथों की कठपुतली बन कर रह गई है। प्रदेश भर में अपराधों की संख्या में भारी बृद्धि होने के बावजूद उसे रोकने में तो पुलिस प्रशासन असमर्थ है परन्तु यह विडम्बना ही कही जाएगी कि देश के सर्वोच्च नेता के पुतले जलाए जाने पर प्रदेश पुलिस कांग्रेसियों का सहयोग कर रही है।

 

 

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *