शिमला: डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र मशोबरा का शुभारम्भ, क्षेत्रवासियों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

डॉ. चोपड़ा लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली समस्त सुविधाओं के बारे में जानकारी दी

शिमला: शिमला चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने पिछले कल  (शुक्रवार) को स्वास्थ्य उपकेंद्र कनोला ग्राम पंचायत मशोबरा का शुभारम्भ कियाडॉ. सुरेखा चोपड़ा ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र का लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा।   उन्होंने कहा कि आसपास की ग्राम पंचायत की महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं के लिये दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें प्राथमिक स्तर की सुविधाएं उप स्वास्थ्य केंद्र पर मिलती रहेंगी। डॉ. चोपड़ा लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली समस्त सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed