हिमाचल: केजरीवाल ने सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मण्डी से किया चुनावी शंखनाद

मण्डी: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज हिमाचल प्रदेश के जिला मण्डी पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी मौजूद रहे। 

अरविंद केजरीवाल विक्टोरिया ब्रिज पर पहुंचे, जहां से आम आदमी पार्टी ने रोड शो निकाला। बता दें कि अरविंद केजरीवाल सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मण्डी से चुनावी शंखनाद किया और समर्थकों का उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने पहले दिल्ली से भ्रष्टाचार खत्म किया और फिर पंजाब से, अब हिमाचल प्रदेश से भ्रष्टाचार को खत्म करने का वक्त है

समर्थकों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आपने दिल खुश कर दिया। चारों और झंडे ही झंडे। हम आम आदमी हैं। हमें राजनीति नहीं काम करना आता है। देशभक्ति आती है। दिल्ली से भ्रष्टाचार खत्म किया। 20 दिन में पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म हो गया। यकीन नहीं होता तो वहां अपने रिश्तेरदारों से पूछो। कोई रिश्वत नहीं मांगता। जो पैसा खाएगा, सीधा जेल जाएगा। अब हिमाचल में भ्रष्टाचार खत्म होगा। दिल्ली में सरकारी स्कूल शानदार कर दिए। सरकारी स्कूलिंग को ठीक कर दिया। अब हिमाचल की चाबी आपके हाथ में है। केजरीवाल ने पांच मिनट में संबोधन खत्म कर दिया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पांच साल के बाद अपने आप बारी आ जाती है। अब भगवान ने राजनीतिक गंदगी साफ करने के लिए झाड़ू भेजा है। बुनियादी सुविधाओं को वोट दें। जब से पंजाब के नतीजे आये हैं तो भाजपा-कांग्रेस बोल्ड हैं तीसरा विकल्प नहीं आ सकते। 20 दिन हुए पंजाब में हमारी सरकार बने हुए, काम करने की नीयत होनी चाहिए, इनकी नीयत नहीं है। दोनों पार्टियां परिवारवाद को बढ़ावा दे रही हैं। जिसने चन्नी को हराया वह मोबाइल रिपेयर की दुकान करता है। सिद्धु, मजीठिया को आम लोगों ने हराया। अब आम लोगों का ही समय है। 

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed