भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं सोनिया गांधी

Sonia Gandhi On Action: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी  आज (6 अक्टूबर) को एक्टिव दिखीं। भारत जोड़ो यात्रा के 29वें कर्नाटक के मंड्या में राहुल गांधी  के साथ सोनिया गांधी भी शामिल हुईं। हालांकि सोनिया कुछ देर ही यात्रा में पैदल चलीं, फिर वह लौट गईं। लंबे समय बाद सोनिया पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लिया। स्वास्थ्य कारणों के चलते वह पिछले कुछ चुनावों में प्रचार भी नहीं कर सकी थी।

 वहीं यात्रा के दौरान सोनिया गांधी के जूते लूज होने पर राहुल गांधी उन्हें बांधते नजर आए। इसका फोटो व वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

सोनिया गांधी इस यात्रा के शुरू होने के पूरे एक महीने बाद इसमें शामिल हुईं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा नवमी और दशहरे के कारण मंगलवार (4 अक्टूबर) और बुधवार (5 अक्टूबर) को नहीं हुई थी। इस यात्रा पर कर्नाटक में ब्रेक लगाया गया था। राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed