मण्डी के काशन गांव पहुंचे विक्रमादित्य आपदा पर जताया दुख..

शिमला: प्रदेश कांग्रेस महासचिव शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने आज मण्डी में भारी बारिश से प्रभावित आपादा क्षेत्र बागी काशन का दौरा कर जानमाल के नुकसान का आंकलन करते हुए इस आपदा पर दुख जताया। उन्होंने इस आपदा में जान गवांने वाले लोगों की आत्माओं की  शांति की प्रार्थना  भगवान से करते हुए घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

विक्रमादित्य सिंह ने काशन में इस आपदा में मारे गए एक ही परिवार आठ लोगों की दर्दनाक मौत पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा कहर है,जो कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि उनकी इस पीड़ा को वह महसूस कर रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने इस क्षेत्र के प्रभावित परिवारों से स्वयं मिलने का फैसला किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed