HIMCOSTE करेगा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन, विद्यार्थी 20 अगस्त तक करवाएं पंजीकरण 

विद्यार्थी 20 अगस्त तक हिमकोस्ट की वेबसाइट www.himcoste.hp.gov.in में करवाएं पंजीकरण

हिमाचल: प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद (HIMCOSTE) का मुख्य उदेश्य विज्ञान को लोकप्रिय बनाना और बढ़ावा देना है। इस उदेश्य की पूर्ति के लिए हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के माध्यम से विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन हर साल किया जाता है। कोविड के दौरान 2020-21 में गतिविधियों का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया था। अगर कोविड महामारी की पाबदियों में छूट रही तो HIMCOSTE ने इस साल शिक्षा विभाग के साथ मिल कर चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के अंतर्गत ऑफ़लाइन माध्यम से विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को आयोजित करने का फैसला किया है अतः विभिन्न स्कूल एवं विद्यार्थी 18 जुलाई से 20 अगस्त, 2022 तक हिमकोस्ट की वेबसाइट HYPERLINK “http://agisac.gov.in/tribalgis” या www.himcoste.hp.gov.in लिंक के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के बाद विद्यार्थी चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के माध्यम से इस साल आयोजित होनी वाली गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। पंजीकरण से संबंधित जानकारी हेतु अपने जिला के विज्ञान पर्यवेक्षक एवं HIMCOSTE निम्न नंबर से 8894495915ए 9817311475 जानकारी प्राप्त कर सकते है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed