कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी विधानसभा चुनाव : सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करेगी, बल्कि कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में यह चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान ये बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उपचुनावों में कांग्रेस ने सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। उसे देखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने यह तय किया है कि हिमाचल में विधानसभा के चुनाव भी सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा। 

इस दौरान सुक्खू ने प्रदेश की जयराम सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि साढ़े चार साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री एक भी फैसला खुद नहीं ले पाए, जो भी फैसले लिया जा रहा वह भाजपा का दिल्ली दरबार तय कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इतना दबा दिया गया है कि चाहते हुए भी मुख्यमंत्री अपनी ओर से कुछ फैसले नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इन साढ़े चार सालों में विकास का कोई भी काम नहीं हुआ।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed