पूरे देश में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही : डाॅ. सैजल

 महिला दिवस के अवसर पर एड्स जागरुकता अभियान

शिमला: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने आज राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा के ऑडिटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वाधान में एचआईवी एवं एड्स जागरूकता अभियान के उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की प्रदेश तथा देशवासियों को बधाई देते हुए बताया कि महिलाओं को समाज में समुचित स्थान सुनिश्चित हो। महिला दिवस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए तथा पुरुषों का दृष्टिकोण महिलाओं के प्रति उदार एवं सम्मानता का भाव सुनिश्चित किया जाए।  
उन्होंने बताया कि आज पूरे देश में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। सेना के क्षेत्र में भी महिलाएं अपने कंधों पर बंदुके उठाकर देश की सेवा में आगे आ रही है।
उन्होंने बताया कि एचआईवी तथा एड्स के प्रति जागरूकता प्रदान करने के उद्देश्य से आज का यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसके माध्यम से टेस्टिंग, ट्रीटमेंट के साथ अन्य सुविधाओं के प्रति लोगों को सजग एवं जागरूक किया जा रहा है। साथ ही अन्य उपाय जिसके माध्यम से हम एड्स से सुरक्षित रह सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए समय-समय पर हर वर्ष अनेकों योजनाएं आरम्भ की गई है व योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं लाभान्वित हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 का बजट महिला सशक्तिकरण का एक अच्छा उदाहरण है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त भाजपा सरकार द्वारा ही पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण प्रदान किया गया था।
स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि प्रदेश सरकार समय-समय पर अनेकों योजनाएं महिलाओं के लिए शुरू की गई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया।
इस अवसर पर शिमला के विभिन्न काॅलेज के छात्रों द्वारा एचआईवी रोकथाम संदेश के साथ रैंप वाॅक, सलोगन, पोस्टर, रंगोली, डांस, पपेट शो, स्ट्रीट प्ले प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।  
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने एचआईवी तथा एड्स की रोकथाम एवं जागरूकता प्रदान करने के लिए कार्य कर रहे विभिन्न विभागों से आए विभागाध्यक्षों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डाॅ. अनिता महाजन, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग निदेशक हरबंस ब्रासकाॅन, पुलिस अधीक्षक शिमला मोनिका भंटुगरू, एनसीसी ग्रुप कमांडर एवं कमांडिंग ऑफिसर, अतिरिक्त निदेशक स्वास्थ्य निशांत ठाकुर, राज्य कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. घनश्याम सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed