हिमाचल: हिमस्खलन का खतरा, 5 जिलों में अलर्ट जारी

हिमाचल: अरुणाचल में बर्फीले तूफान में लापता हुए अंकेश सहित सातों जवान मिले, अस्पताल में चल रहा है उपचार

बिलासपुर : अरूणाचल प्रदेश में 6 फरवरी कोआए बर्फीले तूफान में लापता हुए सभी सातों जवानों का सेना ने रेस्क्यू कर लिया है। सभी सातों जवानों का अस्पताल में उपचार जारी है। बता दें कि 6 फरवरी को अरूणाचल प्रदेश में बर्फीला तूफान आया था,जिसमें गश्त पर गए सेना के सात जवान लापता हो गए थे। इनमें बिलासपुर जिला के उपमड़ल घुमारवी के साथ लगती पंचायत सेऊ के गांव सेऊ का 21वर्षीय जवान अंकेश भारद्धाज भी शामिल था। सभी जवान सही सलामत मिल गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed