भाजपा वायरल ऑडियो मामला: निलंबित महिला मोर्चा की दो पदाधिकारियों की वापसी

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कुछ समय पहले निलंबित की गई भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों शीतल व्यास और डॉ. अर्चना की प्राथमिक सदस्यता फिर से बहाल कर दी है। दरअसल, एक वायरल ऑडियो में दोनों पदाधिकारी एक-दूसरे को लेकर तीखी बातें बोलती सुनाई दे रही थीं। इसी दौरान पद हासिल करने के लिए चार लाख रुपए देने की भी बात कही गई थी। हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की दो पदाधिकारियों के बीच बयानबाजी के वायरल ऑडियो पर भाजपा ने उस समय कार्रवाई की थी।

प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने महिला मोर्चा की महामंत्री शीतल व्यास और मोर्चा की आईटी प्रभारी डॉ. अर्चना की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी थी। दोनों को मोर्चा के दायित्वों से भी हटा दिया था।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed