शिमला: चौपाल में सात कमरे का मकान जलकर राख

शिमला: शिमला के चौपाल में आज एक मकान में आग लगने से पूरा मकान जलकर राख हो गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद उपमंडल-चौपाल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत लिंगजार के गांव मंडोली में बिजा राम के घर में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सात कमरे का यह मकान जलकर राख हो गया है। हालांकि घटना में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। मंडोली गांव में इस समय चार फूट के आसपास बर्फबारी हो चुकी है। जहां पर इस समय पहुंचना बहुत मुश्किल है। बर्फबारी के कारण सभी रास्ते बंद हो चुके हैं। चौपाल से मंडोली 37/38 किलोमीटर की दूरी पर है। जहां पर प्रशासन और पुलिस का पहुंचना बहुत मुश्किल हो गया है। गांव के सभी लोग इकट्ठे हो कर आग बुझाने में लगे हैं। लेकिन, आग काफी फैल चुकी है और पानी का भी कोई प्रवधान नहीं है। जिससे आग पर काबू पाया जा सके। जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोग भी भी आग बुझाने में लगे हुए हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed