भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने किया 7 महिला पदाधिकारी 6 साल के लिए निष्काषित

शिमला: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव के बीच संगठन में अनुशासनहीनता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों का संज्ञान लेते हुए सात महिला नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। 

जुब्बल-कोटखाई मंडल अध्यक्ष नैना तनेटा, जुब्बल-कोटखाई मंडल उपाध्यक्ष पिंकी कोटवी, जुब्बल-कोटखाई मंडल महामंत्री रजनी सलाकटा, महासू जिला उपाध्यक्ष विजेता खिमटा, महासू जिला सचिव पूनम मोखटा, विशेष आमंत्रित सदस्य रूबजा नेपटा, विशेष आमंत्रित सदस्य मीनाक्षी मानटा को पार्टी से निष्कासित किया गया है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *