हिमाचल: निजी होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़

COVID-19 : हिमाचल में 245 कैदी पैरोल पर छूटे

हिमाचल: प्रदेश जेल विभाग ने सूबे की विभिन्न जेलों में बंद 335 कैदियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पैरोल दे दी है। इसमें 245 ऐसे कैदी शामिल हैं, जो कोर्ट की ओर से जारी दिशा निर्देशों को पूरा करते थे। इन सभी को पेरोल दी गई है। 335 कैदियों में 90 वे कैदी भी शामिल है जो पहले ही पेरोल पर थे और अब उनकी छुट्टी नब्बे दिन और बढ़ा दी गई है।
एडीजी जेल एन वेणुगोपाल ने बताया कि जेलों में कोरोना संक्रमण न फैलने देने के लिए पैरोल पर चल रहे कैदियों को नब्बे दिन की और पेरोल दी गई है, ताकि उनके घरों से जेल वापस आने पर संक्रमण न फैले।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *