शिमला : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में जागरूकता और अन्य गतिविधियों के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए शुक्रवार को हिमाचल के तीन जिलों शिमला, मंडी और सिरमौर को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने नई दिल्ली में तीनों जिलों के उपायुक्तों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए।
शिमला जिले का पुरस्कार उपायुक्त अमित कश्यप ने प्राप्त किया। सिरमौर जिला का पुरस्कार उपायुक्त आरके प्रूथी ने प्राप्त किया। मंडी जिले का पुरस्कार डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया।