देश बना कांग्रेस के तुग़लक़ लेन घोटाले का गवाह : अनुराग ठाकुर

बोले; गर्भवती महिलाओं के हक़ को कांग्रेस ने मारा
हमीरपुर : हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने भ्रष्टाचार को कांग्रेस पार्टी का आचरण बताते हुए तुग़लक़ लेन घोटाले में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की संलिप्तता को देश के सामने उजागर होने की बात कही है। अनुराग ठाकुर ने कहा “भ्रष्टाचार ही कांग्रेस पार्टी का असली चरित्र है जो कि समय समय पर देश के सामने कैसे ना कैसे आ ही जाता है। देश की आज़ादी से अब तक कांग्रेस पार्टी के घोटालों की लिस्ट ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रही। कांग्रेस की इस लिस्ट में एक और घोटाला तुग़लक़ लेन घोटाला जुड़ गया है जिसका पूरा देश साक्षी है। कांग्रेस सिर्फ़ लूट के लिए सत्ता में आना चाहती है जिसे पूरे देश ने सबूतों के साथ देख लिया है। कांग्रेसियों के पास से बोरा भर-भर के नोटों की गड्डियां मिल रही हैं। कांग्रेस ने पहले कर्नाटक को अपना एटीएम बनाया, अब मध्य प्रदेश भी कांग्रेस का एटीएम बन गया है।लोकसभा चुनावों को प्रभावित करने के लिए कांग्रेस पार्टी के नेता गर्भवती महिलाओं के हक़ का पैसा मार कर अपने लिए स्टोर कर लिया।कांग्रेस ग़रीब बच्चों के मुँह से निवाला छीन कर अपने नेताओं का पेट भर रही है। जो धन गरीबों के लिए है, उसका इस्तेमाल उनके नेता कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के घरों से आयकर विभाग के छापे में जब्त अघोषित नकदी को कहां ले जाया जा रहा था? राजस्थान और छत्तीसगढ़ की स्थिति भी अलग नहीं है,कांग्रेस सिर्फ लोगों को लूटने के लिए सत्ता में आने को इच्छुक है।”

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *