हिमाचल : कांग्रेस ने सोलन नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए गठित की चार सदस्‍यीय कैंपेनिंग कमेटी

लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस सक्रिय : कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

शिमला: प्रदेश कांग्रेस सेवादल की राज्य स्तरीय बैठक प्रदेश मुख्य संगठक अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में राजीव भवन शिमला में सम्पन हुई जिसमें प्रदेश पदाधिकरी तथा जिला मुख्य संगठक उपस्थित हुए। बैठक में लोक सभा चुनावों पर विस्तार से चर्चा हुई और प्रचार की रणनीति के महत्वपूर्ण टिप्स दिये। बैठक में निर्णय लिय गया कि कांग्रेस सेवादल पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर पर प्रचार करेगा और कांग्रेस पार्टी की नीतियों तथा कांग्रेा सरकारों के कार्यकाल की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन जन तक पंहुचाएगा।

बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदेश मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सेवादल के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के साथ समन्वय बना कर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर पर रणनीतिक प्रचार करेगी। उन्होने कहा कि प्रचार में मोदी सरकार तथा भाजपा की जन विरोधी कार्यप्रणाली को उजागर किया जाएगा और भाजपा की जुमलेबाजी का करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने हमेशा प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है और प्रदेश की भोली भालि जनता को जुमलों के सिवाय कुछ भी नहीं दिया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *