- प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए वचनबद्ध :मुख्यमंत्री
शिमला: राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है ताकि राज्य के जनजातीय क्षेत्रों के लोग विकासात्मक कार्यक्रमों से लाभान्वित हो सके। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां केंद्रीय राज्य जनजातीय विकास मंत्री जसवंत सिंह भभोर के साथ बातचीत करते हुए कही।
मुख्यमंत्री ने हाटी समुदाय को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने का मामला केन्द्रीय मंत्री के समक्ष उठाया तथा राज्य के लिए एकलव्य विद्यालय प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री से पारस्परिक हितों के अन्य कई मुददों पर भी चर्चा की।
केन्द्रीय जनजातीय विकास राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि केन्द्र सरकार राज्य के जनजातीय क्षेत्रों के बेहतर विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए राज्य को हर सम्भव सहायता प्रदान करेगी।












