शिमला: विधायक नरेंद्र बरागटा को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने उन्हें मुख्य सचेतक के पद पर नियुक्त करने के लिए मान्यता प्रदान कर दी है। इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है।
विधायक नरेंद्र बरागटा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट कर मुख्य सचेतक नियुक्त बनाए जाने पर उनका आभार जताया।