19 और 20 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

शिमला: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 19 और 20 सितंबर को राजधनी शिमला में होटल पीटरहॉफ में होगी। मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने 18 समितियों के प्रमुखों से बैठक कर तैयारियों पर फीडबैक लिया। सत्ती और संचालन समिति ने सभा स्थल का दौरा कर भी तैयारियों का जायजा लिया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शशी दत्त शर्मा ने बताया बैठक में संगठन पदाधिकारी, मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, भाजपा जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री समेत लगभग 330 प्रतिनिधि शामिल होंगे।

बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रस्ताव लाया जाएगा। उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। आगामी लोकसभा चुनाव पर भी कार्ययोजना बनाई जाएगी। संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।

समीक्षा बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त, प्रदेश कोषाध्यक्ष कपिल देव सूद, राजपाल सिंह, नरेश शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रवि मेहता, ईश्वर रोहाल, प्रमोद शर्मा, कुसुम सदरेट, करण नंदा, रमेश चोजड़, अजय श्याम, प्यार सिंह कंवर, किरण बावा, भारती सूद, कुसुम ठाकुर, राकेश शर्मा, प्रमोद ठाकुर, विजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *