शिमला: भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (माही) सोमवार को शिमला पहुंच रहे हैं। धोनी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में एक फिल्म की शूटिंग के लिए आ रहे हैं। इस दौरान उनको स्थानीय पुलिस सुरक्षा कवच मुहैया कराएगी। धोनी की शिमला में पांच दिन तक शूटिंग भी चलेगी। एमएस धोनी कल यानी सोमवार बाद दोपहर पत्नी साक्षी सहित चार्टर प्लेन से शिमला पहुंचेंगे। धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ यहां छराबड़ा स्थिति एक आलीशान होटल में ठहरेंगे।
क्रिकेटर धोनी 27 से 31 अगस्त तक शिमला में उनकी शूटिंग रिज, मालरोड औरआसपास के क्षेत्रों में होगी। धोनी 31 अगस्त को वापस लौट जाएंगे।
जीएडी विभाग के सचिव आरएन बत्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि क्रिकेटर महेंद सिंह धोनी को राज्य सरकार ने राज्य अतिथि नहीं बनाया है।
वहीं शिमला एसपी उमापति जमवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी 27 से 31 अगस्त तक शिमला आ रहे हैं। उनके सुरक्षा का जिम्मा स्थानीय पुलिस के कंधों पर रहेगा। उनका कहना है कि शिमला के पास एक आलीशान होटल में ठहर रहे हैं।