सिरमौर : स्कूल में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत से सनसनी

नाहन : केरल में निपाह वायरस से हुई 10 लोगों की मौत के बाद अब हिमाचल में भी दहशत का माहौल बन गया है। सिरमौर में अचानक बड़ी संख्या में मरे हुए चमगादड़ मिले हैं जो चिंता का विषय है। यहां एक या दो नहीं बल्कि 15-20 के करीब चमगादड़ों की एक साथ मौत हुई है। वहीं इनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन, इतना जरूर है कि चमगादड़ों के फैलने वाले निपाह वायरस से स्थानीय ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों में भी दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक मामला सीनियर सेकेंडरी स्कूल बर्मा पापड़ी के खेल परिसर का है। जहां बुधवार सुबह कई चमगादड़ मरे पाए गए। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से वह खेल मैदान में सफेदे के पेड़ों पर रहते थे। उधर, स्कूल की शिक्षिका ने बताया कि जब वह सुबह स्कूल में आई तो उन्होंने देखा कि खेल मैदान में एक साथ ढेरों की संख्या में चमगादड़ मरे हुए पाए गए हैं।

स्कूल प्रशासन ने तत्काल प्रशासन को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर आई संयुक्त टीम ने मरे चमगादड़ों के सैंपल लेने के बाद उन्हें गड्ढे में जला दिया। सैंपल को जांच के लिए जालंधर और पुणे स्थित लैब में भेजने की तैयारी की जा रही है। एहतियात के तौर पर स्कूली बच्चों और स्टाफ सदस्यों को मृत पक्षी अथवा पशु से दूर रहने की हिदायत दी है। केरल में निपाह वायरस से मौतों की सूचना के बाद पूरे हिमाचल में सावधानी बरतने की हिदायतें जारी की गई हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *