शिमला: राज्यपाल आचार्य देवव्रत व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को होली उत्सव की शुभकामनाएं दी है। आचार्य देवव्रत ने अपने संदेश में कहा कि रंगों के त्यौहार होली का खास महत्व है और इस त्यौहार की विशिष्ट पहचान है। उन्होंने आशा जताई कि होली का यह त्यौहार भाईचारे की भावना को सुदृढ़ कर देश की एकता तथा अखण्डता को और मज़बूती प्रदान करेगा। जय राम ठाकुर ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि होली उत्सव को हर संप्रदाय एवं धर्म के लोग हर्षोल्लास से मनाते हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द को और मज़बूत बनाने में सहायता मिलती है।