शांता कुमार का अनुभव चुनाव में निभाएगा अहम भूमिका : जयराम ठाकुर

बैजनाथ : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिले के बैजनाथ में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, बैजनाथ मंडल को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश को एक मजबूत नेतृत्व की आवश्कता है जो केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ही दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि नेतृत्व में गत पांच वर्षों में देश एक विश्व शक्ति बनकर उभरा है और यह समय की मांग है कि विकास की गति को बनाए रखने के लिए एक बार उनके नेत्त्व में भाजपा की सरकार बनें।

जय राम ठाकुर ने कहा कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से दिग्गज एवं अनुभवी नेता किशन कपूर को प्रत्याशी घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि किशन कपूर ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए सराहनीय कार्य किए हैं। इसके मद्देनजर स्थानीय जनता उन्हें भारी मतों से अवश्य जीत दिलाएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में मातृशक्ति के कार्यक्रम से शुरूआत की जा रही है। ऐसे में विश्वास है कि कांगड़ा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार के मार्गदर्शन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता सराहनीय कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि शांता कुमार का अनुभव इस चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि मोदी  ने हिमाचल के विकास को गति देने का कार्य किया है और प्रदेश हित में भी यह जरूरी है कि उन्हें पुनः देश की कमान संभालने का अवसर दिया जाए तथा इसके लिए प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा को जीत दिलानी होगी।

 

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *