शिमला: रोहड़ू में 3 साल पुराने चरस मामले की आरोपी महिला गिरफ्तार
शिमला: रोहड़ू में 3 साल पुराने चरस मामले की आरोपी महिला गिरफ्तार
अदालत में पेश न होने पर जारी हुआ था गैर-जमानती वारंट
शिमला: पुलिस थाना रोहड़ू में वर्ष 2023 में दर्ज एनडीपीएस मामले में लंबे समय से अदालत में पेश न होने वाली आरोपी महिला को माननीय अदालत द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत गिरफ्तार किया गया है।
मामले के अनुसार, दिनांक 05.02.2023 को पुलिस थाना रोहड़ू की पुलिस टीम गश्त के दौरान समाला, रोहड़ू में एक महिला के कब्जे से चरस बरामद की गई थी। इस संबंध में आरोपी सवरनू, पत्नी गुलाब सिंह, निवासी रोहड़ू के विरुद्ध अभियोग संख्या 19/2023 दिनांक 05.02.2023 दर्ज किया गया था।
मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी बार-बार समन जारी होने के बावजूद माननीय अदालत में पेश नहीं हो रही थी, जिसके चलते माननीय ACJM न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किए गए थे। दिनांक 20.11.2026 को पुलिस थाना रोहड़ू की महिला पुलिस कर्मी द्वारा उक्त वारंट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया गया।
शिमला पुलिस कानून की अवहेलना करने वाले तथा न्यायिक प्रक्रिया से बचने वाले आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।