फोरलेन प्रभावित दुकानदारों के लिए बनेंगी 25 दुकानें
शाहपुर: :शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत द्रमण में आयोजित दशहरा उत्सव में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
केवल सिंह पठानिया ने बताया कि द्रमण में लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से सब्जी मंडी खोली जा रही है। सब्जी मंडी के शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा स्थानीय लोगों की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी। इसके अतिरिक्त, फोरलेन निर्माण से प्रभावित दुकानदारों को राहत एवं लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यहां 25 दुकानों का निर्माण भी किया जाएगा।














