मण्डी: अतिरिक्त उपायुक्त ने महापौर – उप महापौर को दिलाई शपथ

मण्डी: नगर निगम मंडी के सभागार में आज शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती ने नव निर्वाचित महापौर सुमन ठाकुर तथा उप महापौर जितेंद्र शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार, नगर निगम के सभी पार्षद, अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उन्होंने नव निर्वाचित महापौर एवं उप महापौर को पदग्रहण की शुभकामनाएं दीं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed