हमीरपुर : 5 से 28 जून तक बंद रहेगी बदारन-गाहलियां जोल-गारली सड़क

हमीरपुर : बड़सर उपमंडल के अंतर्गत बदारन-गाहलियां जोल-गारली सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 5 से 28 जून तक बंद किया जा रहा है।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि बदारन-गाहलियां जोल-गारली सड़क के मरम्मत एवं अपग्रेडेशन कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़क पर वाहनांे की आवाजाही 5 से 28 जून तक बंद की जा रही है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक बुंबलू-कलौहण-ब्याड़ सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed