ऊना: पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जिला ऊना के सभी 17 जिला परिषद वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना, जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को देर रात तक चली मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई, जिसके उपरांत सभी 17 जिला परिषद वार्डों के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए।
उपमंडल अंब के अंतर्गत जिला परिषद वार्ड मुबारिकपुर – 1 से पवनजीत सिंह ने 3,475 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 9,225 जबकि उनके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी संजीव कुमार को 5,750 मत पड़े। कुठेड़ा खैरला – 2 से अरूण लता ने 4,300 वोटों की भारी अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 11,778 जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी हरजिन्द्र कौर को 7,478 मत मिले। ठठल-3 से सरबन सिंह 5,479 भारी मतों से विजयी रहे। उन्हें 12,670 तथा उनके प्रतिद्वंद्वी अर्जुन सिंह को 7,191 मत मिले।
वहीं, उपमंडल बंगाणा के जिला परिषद वार्ड सोहारी – 4 से योगराज ने 1,547 मतों से जीत हासिल की। उन्हें 7,793 जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी विशाल सिंह को 6,246 मत पड़े। लठियाणी – 5 से अनीता देवी 1,941 मतों से विजयी रहीं। उन्हें 8,092 और उनकी नजदीकी प्रतिद्वंद्वी सीमा कुमारी को 6,151 मत मिले। धनेत – 6 से चंचल वाला 398 मतों से विजयी रहीं। उन्हें 6,588 और उनकी प्रतिद्वंद्वी वीना देवी को 6,190 मत पड़े।
इसी तरह उपमंडल ऊना के तहत जिला परिषद वार्ड टक्का – 7 से सुमित कुमार शर्मा 956 मतों से विजयी रहे। उन्हें 5,431 और उनके प्रतिद्वंद्वी शोभित गौतम को 4,475 मत पडे़। चताड़ा – 8 से अनु ठाकुर ने 3,495 मतों से जीत हासिल की। उन्हें 8,164 जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी दीक्षा सैनी को 4,669 वोट मिले। देहलां अप्पर – 9 से अविनाश कुमार 1,633 वोटों से विजयी रहे। उन्हें 5,797 और उनके प्रतिद्वंद्वी राम बहादुर पौंजला को 4,164 मत पड़े। रायपुर सहोड़ां – 10 से बिन्दु शर्मा 1,567 मतों से विजयी रहीं। उन्हें 10,110 और उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रियंका शर्मा को 8,543 मत पड़े।
उपमंडल हरोली के अंतर्गत जिला परिषद वार्ड बाथू-11 से ज्योती वाला ने 693 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 7,475 तथा उनकी प्रतिद्वंद्वी संयोगिता रानी को 6,782 मत मिले। दुलैहड़ – 12 से सुलिंदरपाल कौर ने 814 मतों से विजयी दर्ज की। उन्हें 9,328 जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी हेमलता को 8,514 मत पड़े। हरोली – 13 से केवल सिंह 821 वोटों से विजयी हुए। उन्हें 6,009 जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 5,188 वोट मिले। पंजावर – 14 से इंदु वाला 2500 वोटों से विजयी रहीं। उन्हें 10,891 और उनके प्रतिद्वंद्वी अनु वाला 8,391 मत मिले।
इसके अलावा उपमंडल गगरेट के तहत जिला परिषद वार्ड अम्बोटा – 15 से पवन कुमार 448 मतों से विजयी रहें। उन्हें 7,114 जबकि उनके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी सुरिन्द्र सिंह कंवर को 6,666 वोट पड़े, चलेट – 16 से आरती देवी 3,816 वोटों से जीती। उन्हें 8,825 तथा 5,009 मत मिले। भंजाल लोअर – 17 से गुरमुख सिंह 2,722 मतों से विजयी रहे। उन्हें 10,714 तथा उनके प्रतिद्वंद्वी 7,992 मत पड़े।