सोलन: निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी बद्दी डॉ. संजीव धीमान से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के अंतर्गत बद्दी उपमण्डल में ज़िला परिषद चुनाव के लिए दूसरे दिन की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
डॉ. संजीव धीमान ने कहा कि बद्दी क्षेत्र के अंतर्गत ज़िला परिषद निर्वाचन के लिए दाड़वा व मंधाला वार्डों के अंतर्गत आज कुल 04 प्रत्याशियों द्वारा अपने नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
उन्होंने कहा कि अब तक बद्दी क्षेत्र के 02 ज़िला परिषद वार्डों के लिए कुल 06 नामांकन प्राप्त हो चुके हैं।
ज़िला परिषद वार्ड दाड़वा के लिए आज लच्छमी देवी, निवासी गांव जगजीतनगर, वार्ड नम्बर-4, तहसील कृष्णगढ़, ज़िला सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
ज़िला परिषद वार्ड मंधाला के लिए आज राजकुमार सुपुत्र प्रीतु, निवासी ग्राम चक्का एवं डा. कडुआना, तहसील बद्दी, ज़िला सोलन ने दो सेट तथा परमजीत कौर, निवासी ग्राम चक्का एवं डा. कडुआना, तहसील बद्दी, ज़िला सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 11 मई, 2026 है।