हिमाचल : कांग्रेस ने सोलन नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए गठित की चार सदस्‍यीय कैंपेनिंग कमेटी

प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में किए गए विकास व उपलब्धियों को नहीं पचा पा रहे भाजपा नेता : स्टोक्स, बाली तथा अग्निहोत्री

शिमला: सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री जी.एस. बाली तथा उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि ऊना में आयोजित भाजपा कार्यकारिणी बैठक विभिन्न गुटों में बंटी पार्टी को संगठित व एकजुट दिखाने के नाकाम प्रयास है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास से राज्य भाजपा नेतृत्व हताशा में है और भाजपा नेताओं को अपनी पहचान की चिंता सताने लगी है।

आज यहां जारी एक संयुक्त वक्तव्य में इन मिंत्रियों ने भाजपा कार्यकारिणी द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ पारित प्रस्ताव की कड़े शब्दों में निंदा की तथा कहा कि यह प्रस्ताव झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने कहा कि झूठे व निराधार दोषारोपणों से भाजपा को कोई भी लाभ होने वाला नहीं है, क्योंकि प्रदेश के लोग भाजपा के दोहरे चरित्र से भलीभांति परिचित हैं। स्टोक्स, बाली तथा अग्निहोत्री ने कहा कि सोनिया गांधी व राहुल गांधी की हिमाचल प्रदेश में जनसभा आयोजित न होने देने की भाजपा की धमकी भाजपा का चल-चरित्र व फासीवादी चेहरा बेनकाव होता है। उन्होंने कहा कि इससे यह भी स्पष्ट होता है कि भाजपा को लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में उनके राष्ट्रीय नेताओं की विशाल रैलियां करवाएगी तथा उन्हें इससे कोई भी नहीं रोक सकता।

मंत्रियों ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा नकारात्मक प्रचार करने पर उतारू है तथा उनके नेता समाचारों में रहने के लिए मुख्यमंत्री के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग हास्यस्पद है। उन्होंने कहा कि पहले ही दिन से प्रदेश में भाजपा का एक सूत्रीय उद्देश्य मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की आलोचना करना रहा है, जोकि छः बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और प्रदेश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में सकारात्मक सोच की कमी के कारण वह पार्टी अधिवेशन को प्रदेश सरकार के खिलाफ भ्रामक दुष्प्रचार करने के लिए एक मंच की तरह प्रयोग कर रही है।

भाजपा नेताओं द्वारा कार्यकारिणी की बैठक के दौरान लगाए गए आरोपों की प्रदेश में कोई भी विकास नहीं हो रहा है, को हास्यस्पद करार देते हुए मंत्रियों ने कहा कि भाजपा नेता प्रदेश में हुए अप्रत्याशित विकास व उपलब्धियों को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने प्रदेश का सन्तुलित व समग्र विकास सुनिश्चित बनाया है और प्रदेश के लोग राज्य सरकार के कार्य से सन्तुष्ट है। वर्तमान प्रदेश सरकार न केवल वर्तमान कार्यकाल पूरा करेगी, बल्कि अगले विधानसभा चुनावों में पुनः जीत दर्ज करेगी। मंत्रियों ने कहा कि शांतिप्रिय प्रदेश विकास व उन्नति की ओर अग्रसर है और राज्य सरकार लोगों को पारदर्शी, स्वच्छ व उत्तरदायी प्रशासन उपलब्ध करवा रही है। वह भाजपा का ही कार्यकाल था, जब प्रदेश में माफिया राज व भ्रष्टचार चरम पर था।

स्टोक्स, बाली तथा अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं को हिमाचल प्रदेश में सत्ता की वापसी के दिव्य स्वपन देखना बन्द कर देना चाहिए, क्योंकि उनकी यह इच्छा कभी भी पूरी होने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग भाजपा के कृत्यों से भलीभांति परिचित हैं और समय पर इसका उचित जबाव देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इन वर्षों में नकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाई है और इनकी ओर से कभी भी रचनात्मक सुझाव नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में किए गए चहुंमुखि विकास व उपलब्धियों को पचा नहीं पा रहे हैं और हताशा में झूठे आरोप लगा रहे हैं, क्योंकि उनको प्रदेश में अपना भविष्य अन्धकारमय प्रतीत हो रहा है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *